भोपाल ::मध्य प्रदेश के सीहोर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवती की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी लोग खंडवा के निवासी थे और नरसिंहपुर की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पालते हुए खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
बताया जा रहा है कि गाड़ी रफ़्तार में होने के चलते अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई और फूटबाल की तरह पलटते हुए खेत में जा गिरी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
तेज रफ्तार गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं पाया
हादसा 06 जुलाई को हुआ। जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया। भेरूंदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले को लेकर भेरूंदा एसडीओपी रोशन जैन ने कहा- टवेरा किसी और गाड़ी से नहीं टकराई है। बल्कि तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं पाया। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। कैसे दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है।