होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDOSUR NEWS : मंदसौर में आकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत ढही, तीन लोग हुए घायल

MANDOSUR NEWS : मंदसौर में आकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत ढही, तीन लोग हुए घायल

मंदसौर  : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के पामाखेड़ा गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे की चपेट में आने की वजह से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। 

मकान की छत का हिस्सा अचानक ढहा

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते अचानक बिजली गिरी और मकान की छत का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे घर में मौजूद तीन लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। 

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मल्हारगढ़ के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। तो वही बारिश और गरज-चमक के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या असुरक्षित भवनों में जाने से बचने की सलाह दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


संबंधित समाचार