होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News: चंद्रभान मीणा हत्याकांड का आरोपी भूपेंद्र रावत गिरफ्तार

Dabra News: चंद्रभान मीणा हत्याकांड का आरोपी भूपेंद्र रावत गिरफ्तार

राजेश सोनी,डबरा : चर्चित अधिवक्ता चंद्रभान मीणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी भूपेंद्र रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

फरार चल रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही भूपेंद्र रावत लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Dharmveer Singh के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) Jairaj Kuber पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

आरोपी पर था 30 हजार का इनाम

जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी भूपेंद्र रावत (30 वर्ष), निवासी फूलपुर, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी, हत्या के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पांच आरोपी पहले गिरफ्तार 

बता दें कि अधिवक्ता चंद्रभान मीणा की हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। इस मामले में शामिल अन्य पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


संबंधित समाचार