होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

cyclone mandyos : साइक्लोन मैंड्योस की आज105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना, स्कूल- कॉलेज बंद, तमिलनाडु में जारी रेड अलर्ट

cyclone mandyos : साइक्लोन मैंड्योस की आज105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना, स्कूल- कॉलेज बंद, तमिलनाडु में जारी रेड अलर्ट

Cyclone Mandyos : भारत में दक्षिण के 3 राज्यों में मौसम विभाग  ने अलर्ट जारी किया था। क्योकि बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग में दक्षिण के तीन राज्यों में चक्रवाती तूफान मंडौस को लेकर अलर्ट जारी किया है।

READ MORE : चक्रवाती तूफान मंडौस को लेकर दक्षिण के राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तटीय इलाकों में शुरू हुई बारिश

इस तूफान से तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज बारिश की संभवना  है। इस दौरान 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। NDRF की छह टीमों को तैनात किया गया है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने सभी पार्कों और प्लेग्राउंड को आगे की सूचना तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा लोगों से शुक्रवार और शनिवार समुद्र किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भी अन्य जगहों में तेज बारिश हो सकती है।

READ MORE : ग्वालियर में एक युवती की ऑनलाइन दोस्ती हुई झारखण्ड के युवक से, आरोपी युवक अब ब्लैकमेल कर रहा लड़की के परिजनों को

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर ने मैंड्योस साइक्लोन के खतरे को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने लोगों से पेड़ों के नीचे की बजाय खुले इलाकों में कार पार्क करने के लिए कहा है।  तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के इस तूफान के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी विद्यालयों और कालेज को बंद करने का निर्णय लिया हैं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान वेस्ट- नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है और 9 दिसंबर की रात 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इससे पहले IMD ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक मैंड्योस के गंभीर होने और और ज्यादा रफ्तार बढ़ने की संभावना है। चेतावनी के कारण समुद्र किनारे सभी दुकानें बंद कर दी गईं, जबकि मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षा के लिए समुद्र तटों से दूर रखा गया है। इमरजेंसी के लिए समुद्र तट पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

READ MORE : आज से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्थगित की गयी लोकसभा

चक्रवाती तूफान मैंड्योस पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, इसके बाद तूफान की रफ्तार तेज हो गई। राज्य प्रशासन ने समुद्र किनारे रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों से स्थानीय प्रिंट, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार