होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CWG 2022: इंजरी से उबरे, 3 दिन पहले जीजा का निधन, कुश्ती में भारत को Gold दिलाने वाले बजरंग की कहानी

CWG 2022: इंजरी से उबरे, 3 दिन पहले जीजा का निधन, कुश्ती में भारत को Gold दिलाने वाले बजरंग की कहानी

Hariyana : कॉमनवेल्थ में देश को गोल्ड दिलाने वाले हरियाणा के रेसलर बजरंग पूनिया के चमकते Gold Medal के पीछे संघर्ष और दर्द की कई कहानियां हैं, सफ़र कभी आसन नहीं होता ऐसी बुलंदियों को पाने का, उनके लिए टोक्यो ओलिंपिक से अब तक का समय काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। बजरंग बचपन में पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। बहोत कोशिशों के बाद भी उनका ध्यान पढाई के बजाए खेलों की ओर ही रहता था। वह स्कूल से बचने के लिए अखाड़े जाने लगे। वहां कुश्ती जीतने पर मिलने वाले इनाम से उनका हौसला बढ़ता गया और वो प्रोफेशनल पहलवान बन गए।

पूनिया बीते 8 सालों से भारत के एक ऐसे पहलवान रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर निरंतरता के साथ कामयाबी हासिल की है। लेकिन टोक्यो ओलिंपिक से करीब एक महीना पहले हुई इंजरी से वो ओलम्पिक में अच्छा नहीं खेल पाए। बाद में कांस्य पदक से संतुष्टि कर देश वापस आ गए लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी इंजरी से लड़ाई लड़ी और खुद को बेहतर और मजबूत बनाया और अपनी तकनीक में बदलाव किया, नतीजा आज पुनिया ने कॉमनवेल्थ में देश को गोल्ड दिला ही दिया।

इस मैच से 3 दिन पहले बजरंग के जीजा का निधन हो गया था, इसके बाद भी मानसिक रूप से बजरंग ने खुद को संभाले रखा और अपने लक्ष्य की और अग्रसर रहे, हालांकि इस घटना की वजह से परिवार शोकाकुल था, इसलिए परिवार ने कोई सेलिब्रेशन नहीं किया है।


संबंधित समाचार