होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Coronavirus: भारत में एक दिन में 34 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए, केरल बढ़ा रहा टेंशन

Coronavirus: भारत में एक दिन में 34 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए, केरल बढ़ा रहा टेंशन

Coronavirus: भारत में कोविड-19 के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। देश में एक दिन कोरोना के केस घटने के बाद फिर बढ़ें हैं। गुरुवार को देश में 30 हजार से अधिक नये केस दर्ज किए गए थे और 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं आज बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही आपको बता दें कि केरल राज्य टेंशन बढ़ा रहा है। क्योंकि वर्तमान समय में केरल कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है।
 

कोविड19 इंडिया ओआरजी वेबसाइट के मुताबिक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 34,640 नये केस दर्ज किए गए हैं और 318 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 37,871 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।कोरोना के कुल मामले- 3,33,80,522 कुल डिस्चार्ज- 3,25,90,868 कुल एक्टिव केस- 3,32,451 कुल मौत- 4,44,278

रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में एक दिन में कोविड-19 के 22,182 नये केस दर्ज किए गए हैं और 178 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44,46,228 हो गई है। वहीं एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42,36,309 हो गई है। जबकि कुल 23,165 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है। अब एक्टिव केसों की राज्य में संख्या 1,86,231 रह गई है।

 


संबंधित समाचार