होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दुनियाभर में कोरोना के कुल 3 करोड़ 73 लाख केस, जानें भारत का अपडेट आकंड़ा

दुनियाभर में कोरोना के कुल 3 करोड़ 73 लाख केस, जानें भारत का अपडेट आकंड़ा

दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार हर दिन सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के अब तक पूरी दुनिया में कुल 3 करोड़ 73 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत में कुल आंकड़ों की संख्या 71,19,300 पहुंच गया है।

आपको बता दें कि अगर भारत की बात करें तो अब तक बीते 24 घंटे के दौरान यहां में 67,789 नए मामले सामने आए हैं। जिसके मुताबिक, पूरे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 71,19,300 पहुंच गई है। वहीं 8,62,611 एक्टिव मामले बताए जा रहे हैं। अगर बात करें रिकवरी रेट की, तो वो नए मामलों से ज्यादा ठीक का है। आज भी भारत में 71,564 लोग बीते 24 घंटे में ठीक हो गए। पूरे देश में कोरोना की वजह से 1,09,184 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोनोवायरस से संक्रमितओं का रिकवरी रेट बेहतर दिख रहा है। अब तक रिकवरी रेट 70 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गया है। जबकि लगातार आठ दिनों तक 1000 से कम कोरोना वायरस मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले लगातार तीसरे दिन नौ लाख से कम हैं। रविवार को कुल 74,383 संक्रमण के मामले साामने आए। जबकि ठीक होने का आंकड़ा 70,53,807 पहुंच गया। जबकि एक दिन में 918 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 1,08,334 हो गई। देश में कोरोना वायरस के 8,67,496 सक्रिय मामले हैं।

वहीं दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 37,748,234 है। जबकि 8,316,268 लोग अब भी एक्टिव है। वहीं मौत का आंकड़ा 1,081,443 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 7,945,505 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत में 71,19,300 मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा ब्राजील में 5,091,840 और रूस में 1,285,084 मामले हैं।


संबंधित समाचार