होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Congress: कांग्रेस का दांव, IT सेल के जरिए युवाओं को जोड़ने की बड़ी रणनीति

Dabra Congress: कांग्रेस का दांव, IT सेल के जरिए युवाओं को जोड़ने की बड़ी रणनीति

राजेश सोनी, डबरा: डबरा ग्रामीण की राजनीति में कांग्रेस ने एक बड़ा दांव चल दिया है। अब लड़ाई सिर्फ सड़कों और सभाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सोशल मीडिया के मैदान में भी कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे ने प्रेस वार्ता के दौरान IT सेल और यूथ कांग्रेस के माध्यम से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक युवाओं को जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। 

दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई सेना तैयार करेगी, जो पार्टी की विचारधारा और जन मुद्दों को जनता तक पहुंचाएगी। बतादे कि डबरा में हुई ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस की प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे ने कहा कि आज हर गांव, हर मोहल्ले और हर घर में प्रतिभाशाली युवा मौजूद हैं, लेकिन उन्हें सही मंच और दिशा की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने बूथ स्तर तक IT सेल और यूथ कांग्रेस को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे युवाओं को खोजेगी जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, समाज और राजनीति में रुचि रखते हैं तथा जनता की आवाज को डिजिटल माध्यमों से बुलंद कर सकते हैं। कांग्रेस का लक्ष्य केवल सदस्य बनाना नहीं, बल्कि एक मजबूत डिजिटल संगठन तैयार करना है। वही जब प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के IT सेल को लेकर सवाल पूछा गया तो प्रभु दयाल जोहरे ने आत्मविश्वास के साथ बड़ा दावा किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का IT सेल विपक्ष की तुलना में कई गुना अधिक सक्रिय और प्रभावी है। जोहरे ने कहा कि सोशल मीडिया आज राजनीतिक संवाद का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। कांग्रेस ऐसे युवा कलाकारों, कार्टूनिस्टों, वीडियो एडिटर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल प्रतिभाओं को खोज रही है, जो समाज के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से सामने ला सकें। पार्टी इन प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें संगठन से जोड़ेगी।


संबंधित समाचार