होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ मार्च’, खरगे-राहुल और प्रियंका होंगे शामिल; SIR पर जेपी नड्डा का पलटवार

कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ मार्च’, खरगे-राहुल और प्रियंका होंगे शामिल; SIR पर जेपी नड्डा का पलटवार

नई दिल्ली। संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस 26 नवंबर को देश की राजधानी में ‘संविधान बचाओ मार्च’ निकालने की तैयारी कर रही है। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के सभी सांसद शामिल होंगे। इसके लिए विपक्षी दलों के सांसदों से भी बातचीत की जा रही है। संभावना है कि इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेता और सांसद भी इस मार्च में हिस्सा ले सकते हैं।

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

दूसरी ओर, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बाहरी लोगों को सामान्य और वैध नागरिक के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। नड्डा के मुताबिक, कांग्रेस लंबे समय तक ऐसे लोगों के समर्थन के सहारे सत्ता में बनी रही।

‘पहचान करो, नाम हटाओ और निर्वासित करो’

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का रुख स्पष्ट है। पार्टी बाहरी लोगों की पहचान करने, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने और उन्हें देश से बाहर भेजने के पक्ष में है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का संदेश है—‘पहचान करो, नाम हटाओ और निर्वासित करो।’ वहीं, उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे बाहरी लोगों को आधार कार्ड और राशन कार्ड दिलाकर उन्हें वैध पहचान देने की पैरवी कर रहे हैं।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर राजनीतिक हमला

केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों की पहचान नहीं की जानी चाहिए और क्या उन्हें देश से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए? इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को राजनीतिक रूप से सत्ता से बाहर करने की अपील की। संविधान दिवस पर कांग्रेस के प्रस्तावित मार्च और SIR को लेकर भाजपा के हमले के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।


संबंधित समाचार