होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore Breaking: थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग

Indore Breaking: थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग

इंदौर: थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में इंदौर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि की अर्पित 

शहर के रीगल चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिवंगत थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया गया और घटना के प्रति आक्रोश जाहिर किया गया।

शराब माफिया के खिलाफ आवाज की बुलंद

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शराब माफिया के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी की हत्या को गंभीर मामला बताते हुए शराब माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने इस मामले में जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की हैं।


संबंधित समाचार