होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बजट सत्र में सरकार को घेरने आज कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति, 17 को BJP की होगी बैठक

MP NEWS : बजट सत्र में सरकार को घेरने आज कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति, 17 को BJP की होगी बैठक

भोपाल : मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का 9वां बजट सत्र आज यानि की 16 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र में जहां कांग्रेस ने विभिन मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने आज शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर होगी। जहां आगामी सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति कांग्रेस तैयार करेगी। 

इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक विपक्ष इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई 38 मौतों, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड, भोपाल नगर निगम के सरकारी स्लॉटर हाउस से गोमांस की सप्लाई सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति और रूपरेखा तय की जाएगी। 

17 फरवरी को बीजेपी की अहम बैठक 

तो वही बीजेपी ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए 17 फरवरी को बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी। जिसमे बीजेपी के सभी दिग्गज ने नेता शामिल होंगे। भाजपा विधायकों को भी संतुष्ट करने के लिए मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए थे। ऐसे में बीजेपी बैठक में कई बातों को लेकर रूपरेखा तैयार करेगी। 


संबंधित समाचार