होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP Election में इस सीट से मैदान में उतरेगी प्रियंका गांधी!

UP Election में इस सीट से मैदान में उतरेगी प्रियंका गांधी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले (UP Assembly Election 2022) विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर है। ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों की नजर चुनावों पर टिकी हुई है। कांग्रेस (Congress) ने भी अपनी कमर कस ली है और इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी भी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इतना ही नहीं (Congress leader priyanka Gandhi) प्रियंका गांधी रायबरेली या अमेठी की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। ऐसा हुआ तो विधानसभा चुनाव लड़ने वाली प्रियंका गांधी परिवार की पहली सदस्य होगी। इसकी वजह अब तक उनके परिवार के सदस्यों द्वारा लोकसभा चुनाव ही लड़ा जाना है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी है। वह प्रदेश में जिले वार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं संग लगातार संपर्क में है। इतना ही नहीं वह लगातार उन्हें बूस्ट कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी भी यूपी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। वह अमेठी या फिर रायबरेली से विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। इसकी वजह इन दोनों जिलों की लोकसभा सीटों पर उनके परिवार का पहले से ही कब्जा रहना है। जो अब टूट गया है। ऐसे में वह इन दोनों में से किसी एक सीट पर चुनाव जीतकर 2024 में लोकसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करेंगी। जिसे भाजपा को चुनौती दी जा सकें।

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही प्रियंका गांधी परिवार की पहली सदस्य होगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसकी वजह अब तक गांधी परिवार के किसी भी सदस्य का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है। गांधी परिवार के सभी सदस्य लोकसभा चुनाव में ही उतरे हैं। वहीं यूपी में कांग्रेस की एक बार फिर जमीन तैयार करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास में जुटी है। वह चुनाव से काफी पहले सक्रिय हो चुकी है। साथ ही पार्टी नेताओं से लगातार संपर्क और बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
 


संबंधित समाचार