नई दिल्ली। अगस्त महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संचालन लागत कम होने की उम्मीद है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में कितनी घटी कीमत?
नई कीमतों के अनुसार अलग-अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत दी गई है।
दिल्ली- 2738
नोएडा- 2738
मुंबई- 2691
कोलकाता -2872
पटना- 3018
लखनऊ- 2860
बेंगलुरु- 2821
चेन्नई- 2906
हैदराबाद -2985
गुवाहाटी -2965
अहमदाबाद- 2758
दिल्ली में कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये तक कम हुई है। मुंबई और चेन्नई में भी लगभग 200 रुपये की राहत दी गई है।
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला?
इस बार राहत केवल 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर तक सीमित रही। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुरानी दरों पर गैस सिलेंडर मिलेगा।
किन कारोबारियों को मिलेगा सीधा फायदा?
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, मिठाई की दुकान, ढाबा, कैटरिंग सर्विस और बड़े पैमाने पर भोजन तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों में किया जाता है। कीमतों में आई इस कमी से इन व्यवसायों का खर्च घटेगा, जिससे आने वाले समय में खाद्य सेवाओं की लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।
लगातार दूसरे महीने मिली राहत
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है। इससे व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े हजारों कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कीमतों में बदलाव के लिए अभी इंतजार करना होगा।