होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित कई नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव

1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित कई नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव

Several rules will change from August 1st : अगस्त माह शुरू होने में महज कुछ घंटों का समय बचा है। इसके बाद बैंकिंग से लेकर रेलवे सहित कई चीजों में बदलाव हो जाएंगे। जिसका सीधा असर आम जनता की जब पर पड़ेगा। दरअसल, हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों से लेकर, रेलवे की टिकट, क्रेडिट कार्ड आदि सर्विस चार्ज में बदलाव होने जा रहा है। तो चलिए जानते है उन बदलाव के बारे में  ,,, 

LPG सिलेंडर के दाम 

हर महीने की पहली तारीक को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की (LPG Price) समीक्षा करती है। ऐसे में ऐसे में 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जा सकते हैं। अगर कीमतों में बदलाव होता है तो इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ेगा.

तत्काल टिकट

तत्काल टिकट में भी काफी बड़ा बदलाव हुआ है. रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अब टोकन मिलेगा और फिर जब उनकी बारी आएगी तब टिकट बुक किया जाएगा. इससे काउंटर पर धक्का- मुक्की नहीं होगी.

क्रेडिट कार्ड

हर महीने की शुरुआत में कई बैंक और कार्ड जारी करने वाली कंपनियां रिवॉर्ड प्वाइंट, शुल्क, भुगतान की शर्तों या अन्य सुविधाओं में बदलाव करती हैं. यदि आपका बैंक 1 अगस्त से कोई नया नियम लागू करता है, तो उसकी जानकारी पहले ही जांच लें.

ईंधन के दाम

एलपीजी के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर विमान ईंधन (ATF) और अन्य ईंधन की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है. इसका असर एयरलाइंस और यात्रा लागत पर पड़ सकता है.

सीकेवाईसी (CKYC) 2.0 की शुरुआत 

1 अगस्त से देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए 'सेंट्रल नो योर कस्टमर' यानी सीकेवाईसी 2.0 सिस्टम लागू होने जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक सीकेवाईसी नंबर मिलेगा। 

आईटीआर में लगेगी लेट फीस और पेनल्टी

अगर अपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो अब पेनल्टी के साथ ITR फाइल करना होगा। क्योकि  इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। जो की अब कुछ घंटों में समाप्त होने वाली है। 


संबंधित समाचार