उज्जैन ; मध्यप्रदेश के उज्जैन में सावन भादो महा में बाबा महाकाल की शाही सवारी धूमधाम के साथ निकाली जाती है। इसी कड़ी में आज यानि की सावन के आखिरी सोमवार को भी धूमधाम के साथ सवारी निकाली जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही रूट का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर-एसपी निकले और अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और शाही सवारी की तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
कलेक्टर एवं एसपी ने मंदिर परिसर सहित शाही सवारी के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और मार्ग पर की गई अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इतना ही नहीं अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि शाही सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पूरे रूट पर पुलिस बल रहेगी तैनात
सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी को लेकर शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। शाही सवारी के दौरान पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात को सुचारू रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।