होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Shivraj Singh Chouhan 'लाड़ली बहना योजना' के तहत सिंगल क्लिक कर भेजेंगे महिलाओं के खाते में इस दिन पैसे...

CM Shivraj Singh Chouhan 'लाड़ली बहना योजना' के तहत सिंगल क्लिक कर भेजेंगे महिलाओं के खाते में इस दिन पैसे...

Bhopal: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के द्वारा शुरू की गई 'लाड़ली बहना योजना'  (Laadli Bahna Yojana) के तहत अब जल्द ही हितग्राहियों के खातों में पैसे आने वाले हैं. इस योजना के तहत सभी के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ करने के आदेश दिए हैं इसी दिन बहनों का जीवन बदलने वाली योजना 'लाड़ली बहना योजना' का पैसा दिया जायेगा। 

25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त:
'लाड़ली बहना योजना' की शुरुआत शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) से होगा इस योजना की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा योजना में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। इसके लिए स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जायेगा। 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। प्रदेश में 8 जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम को 6 बजे जबलपुर से किया जाएगा। 

1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि 5 जून को जमा की जाएगी:
कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं। उन्होंने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी जाएगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा:
बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।

read more: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का नाम, नंबर 1 ट्रेंड पर रहा आयोजन


संबंधित समाचार