होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्मरण, बाल विवाह-दहेज प्रथा के खिलाफ संघर्ष को सराहा

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्मरण, बाल विवाह-दहेज प्रथा के खिलाफ संघर्ष को सराहा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके सामाजिक योगदान और मानव सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी व्यक्तित्व समाज को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन समाज और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई और बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी समस्याओं के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी बात रखी।

महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए किया काम

मिनीमाता ने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और जरूरतमंद वर्गों के हितों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सामाजिक एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता के उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से राज्य सरकार उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान करती है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं मिनीमाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता का जीवन सेवा, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों का उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
  


संबंधित समाचार