उज्जैन : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन स्थित ऐतिहासिक सांदीपनि आश्रम पहुंचे और गुरु सांदीपनि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने आरती की और पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सीएम मोहन ने इस खाद दिन की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।
श्रीकृष्ण ने 64 दिनों में 64 कलाएं सीखी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी आश्रम में गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण की थी और 64 दिनों में 64 कलाएं और 14 विद्याएं सीखी थीं. यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए सांदीपनि आश्रम पहुंचते हैं।
उज्जैन को मिली गीता भवन की सौगात
मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा के महत्व को याद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन को इस अवसर पर गीता भवन की सौगात भी मिल रही है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।