बैतूल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बैतूल जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने ना सिर्फ जनता को 443 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। बल्कि 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि स्थानांतरित की। इतना ही नहीं इस दौरान सीएम ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को फूटी कौड़ी नहीं दी।
पार्टी की पूरी लुटिया डूब चुकी है
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के 'पप्पू' मानने को तैयार नहीं हैं और पार्टी की पूरी लुटिया डुबो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर किसानों को आर्थिक मदद नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के खातों में सीधे राशि पहुंचा रही है।
सफारी गेट और बटरफ्लाई पार्क बनाने का किया ऐलान
इसके अलावा ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने सफारी गेट और बटरफ्लाई पार्क निर्माण की घोषणा के साथ आमला, घोड़ाडोंगरी और मुलताई के लिए भी विकास कार्यों की सौगात दी।