होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : साइबर ठगों पर नकेल कसने की तैयारी में CM मोहन, सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत

BHOPAL NEWS : साइबर ठगों पर नकेल कसने की तैयारी में CM मोहन, सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए सीएम मोहन आज राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ की शुरुआत की। जिसका आयोजन भोपाल स्थित रविंद्र भवन में किया गया है। इस अभियान को कारगर बनाने के लिए सीएम मोहन ‘साइबर जागरूकता रथ’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पूरे प्रदेश में भ्रमण कर आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

इंटरनेट उपयोग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी 

मध्य प्रदेश पुलिस की पहल पर शुरू किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों को समझाया गया

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए तैयार विशेष साइबर जागरूकता बुकलेट का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तिका में डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि बच्चे और अभिभावक आसानी से साइबर खतरों को पहचान सकें।

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दें। अधिकारियों के अनुसार, जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।


संबंधित समाचार