होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल में CM मोहन फहराएंगे तिरंगा, डिप्टी सीएम सहित राजमंत्रियों को मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

MP NEWS : भोपाल में CM मोहन फहराएंगे तिरंगा, डिप्टी सीएम सहित राजमंत्रियों को मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 अगस्त की तैयारियां जहां जोरों पर है। तो वही इस बार सीएम मोहन राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। जिसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूची भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। 

नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में करेंगे ध्वजारोहण

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। तो वही मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

प्रतिमा बागरी को सतना की मिली जिम्मेदारी 

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों में कृष्णा गौर को टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को उज्जैन, लक्ष्मण पटेल को विदिशा और नारायण सिंह पंवार को राजगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। सरकार के आदेश के मुताबिक सभी निर्धारित स्थानों पर मंत्री और बाकी जगह कलेक्टर ध्वजारोहण के बाद बधाई संदेश का वाचन करेंगे।

24 जिलों में कलेक्टर संभालेंगे कमान

इसके साथ ही 24 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे औऱ  मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे. इसमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोक नगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिण्डौरी, मैहर और बुरहानपुर जिले शामिल हैं.


संबंधित समाचार