होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : जमीन विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, टांगी से वार कर घटना को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश जारी

ANUPPUR NEWS : जमीन विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, टांगी से वार कर घटना को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश जारी

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जमीन विवाद के चलते एक चाचा ने अपने ही भतीजे की टांगी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनिहा के बरटोला की है। 

 जमीन के बंटवारे के चलते की हत्या 

बताया जा रहा है कि आरोपी दल सिंह और मृतक प्रमोद सिंह मरावी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार को दोनों के बीच बहस बढ़ी और आरोपी ने भतीजे की हत्या कर दी। 

दोनों ने साथ ही हरियाली पर्व मनाया था 

इधर, पुलिस को पूछताछ में पता चला की चाचा भतीजे करीब 1 बजे दोनों बाइक से अपने खेत गए थे और वहां हरियाली पर्व मनाया और इसके बाद दोनों ने घर आकर खाना-पीना किया। इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ और कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई की दल सिंह ने पास रखी टांगी उठाकर प्रमोद पर हमला कर दिया। 

सिर, चेहरे और गर्दन पर कई बार किया वार 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रमोद के सिर, चेहरे और गर्दन पर कई वार किए, गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 
 


संबंधित समाचार