होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : सुक्ता नदी उफान पर, भगवंत सागर बांध के चार गेट खुले, बढ़ा बाढ़ का खतरा

KHANDWA NEWS : सुक्ता नदी उफान पर, भगवंत सागर बांध के चार गेट खुले, बढ़ा बाढ़ का खतरा

खंडवा : मध्य प्रदेश सहित देशभर में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही अधिकतर जगहों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रशासन ने कई जगहों में स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नीचले इलाको में नहीं जाने की गुहार लगाई है। 

 भगवंत सागर बांध के चार गेट खोले

इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में भी बारिश के चलते बिगड़ते हालत को देखते हुए प्रशासन जहां अलर्ट मोड पर है। तो वही वाटर लेवल को मेंटेन करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में डैम के गेट खोल दिए गए है। इसी के चलते आज भगवंत सागर बांध के चार गेट खोले गए और बड़ी मात्रा में पानी को छोड़ा गया। 

एक-एक मीटर तक खोला गया गेट 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने 12 अगस्त की सुबह करीब 6:15 बजे गेट नंबर 2, 3, 4 और 5 को करीब एक-एक मीटर तक खोला और पानी को छोड़ा।जिसकी वजह से अब बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं।

निचले क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही 

भगवंत सागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुक्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही नदी किनारे बसे हुए इलाकों और निचले क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। 

सुक्ता नदी में पानी का बहाव तेज

प्रशासन ने लोगों से उफनती नदी-नालियों और तेज बहाव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने तथा नदी किनारे जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार लगातार बारिश जारी रहने से जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है।


संबंधित समाचार