होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : CM मोहन कल मेधावी विद्यार्थियों को देगी ई-स्कूटी का तोहफा, जानें किन्हे मिलेगा लाभ

MP NEWS : CM मोहन कल मेधावी विद्यार्थियों को देगी ई-स्कूटी का तोहफा, जानें किन्हे मिलेगा लाभ

MP Free Scooter Yojana 2026भोपाल :मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कल यानि की 19 सितंबर को 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का तोहफा देने जा रहे है। सीएम सुबह 10 बजे भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मेधावी छात्रों को स्कूटी की सौगात देंगे। आयोजन को लेकर तैयारी जहां पूरी कर ली गई है। तो वही इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के चयनित विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

किन विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी?

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में सरकारी स्कूलों के ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। योजना के संचालन पर सरकार करीब 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाओं से विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है और उनकी मेहनत को सम्मान भी मिलता है।

योजना का उद्देश्य

सरकार की इस योजना का उद्देश्य शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।


संबंधित समाचार