होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी की CM मोहन ने की सराहना, एक लाख सम्मान निधि देने की घोषणा

BHOPAL NEWS : 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी की CM मोहन ने की सराहना, एक लाख सम्मान निधि देने की घोषणा

भोपाल :  फिल्म 'हनुमान अंश' का लोकप्रिय गीत "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई" इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। तो वही गीत के गायक सुनील लोधी से हाल ही में सीएम मोहन ने मुलाकात की और उनके हुनर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की गायकी से प्रभावित मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की भी घोषणा की। 

बुंदेली गीत गाने की उपलब्धि पर CM ने दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ. यादव ने सुनील लोधी को फिल्म के लिए बुंदेली गीत गाने की उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही  उनकी पढ़ाई, संगीत प्रशिक्षण और आंखों के इलाज में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे कलाकारों को हरसंभव मंच उपलब्ध कराया जाएगा। 

सुनील ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई

सीएम ने सुनील की तरफ करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद सुनील ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। सुनील की इस उपलब्धि को क्षेत्रीय भाषा और स्थानीय कला को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

'हनुमान अंश' के गीत ने दिलाई पहचान

सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए बुंदेली भाषा में गीत गाया है. उनका गीत "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई" लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इसी गीत ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और उनकी गायकी की चर्चा प्रदेशभर में होने लगी.


संबंधित समाचार