होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics: SIR पर सियासी घमासान! भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, कांग्रेस गांव-गांव लगाएगी चौपाल

MP Politics: SIR पर सियासी घमासान! भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, कांग्रेस गांव-गांव लगाएगी चौपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा इंदौर में 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाने की तैयारी में है। वहीं, कांग्रेस 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक अभियान चलाकर मतदाता सूची की जांच के लिए गांव-गांव चौपाल लगाएगी।

रूट अभी तक तय नहीं 

भाजपा के कार्यक्रमों में पदयात्रा, प्रबुद्धजन गोष्ठी, युवा संवाद और छात्र प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद भी किया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, इस अभियान के जरिए राहुल गांधी के चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े बयानों का जवाब दिया जाएगा। एक नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा का मार्ग और शुरुआत का स्थान अभी तय नहीं है।

कांग्रेस मतदाता सूची की करेगी जांच

दूसरी ओर, कांग्रेस SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता चौपालों के जरिए मतदाता सूची की पड़ताल करेंगे। दोनों दलों की गतिविधियों से प्रदेश में SIR को लेकर सियासी बहस और तेज होने के संकेत हैं।


संबंधित समाचार