होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sheopur news: श्योपुर हादसे में 4 महिलाओं की हुई मौत, सीएम ने जताया दुःख, 4-4 लाख के रूपए आर्थिक सहायत की घोषणा

Sheopur news: श्योपुर हादसे में 4 महिलाओं की हुई मौत, सीएम ने जताया दुःख, 4-4 लाख के रूपए आर्थिक सहायत की घोषणा

श्योपुर। मधयप्रदेश के श्योपुर में बीती रात हुए भीषण हादसें में 4 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है. जबकी 28 लोग अब भी घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे को लेकर सीएम मोहन ने खेद जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हादसा जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के पास रात करीब 10 बजे के आस पास हुआ।

भात’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, सभी लोग विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में ‘भात’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और नीचे दबने की वजह से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में की है। सभी लोग वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के रहने वाले थे। हादसे को लेकर SDM अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर है। 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज विजयपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
 


संबंधित समाचार