होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

child trapped in borewell : बैतूल में बोरवेल में फंसे बच्चे की थम गयी साँसे, 84 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला शव

child trapped in borewell : बैतूल में बोरवेल में फंसे बच्चे की थम गयी साँसे, 84 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला शव

child trapped in borewell :  मध्य प्रदेश के बैतूल में बोरवेल में फंसे  बच्चे की मौत हो गई कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को बाहर निकाला हैं। बोर में पानी की वजह से शव गल गया था। 7 बजे बैतूल के जिला अस्पताल में शव को लाया गया।

READ MORE : बैतूल में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए लगातार जारी है संघर्ष, 125 से ज्यादा जवान जुटे रेस्क्यू में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मामले की कर रहे मॉनिटरिंग

5 डॉक्टरों की टीम ने शव का पीएम किया। जिसके बाद मासूम के शव को उसके परिवार वालो को सौंप दिया गया हैं। 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम सुबह 3 बजे बच्चे के करीब पहुंच गई थी। सुबह 5 बजे तक शव को बाहर निकाला जा सका। ADM श्यामेंद जायसवाल ने बताया कि तन्मय के शरीर को जब निकाला गया, तो वो डीकम्पोज की स्थिति में था। पीएम रिपोर्ट में जो जानकारी मिली है, उसमें चेस्ट कंजेशन और पसलियों में चोट सामने आई है। तहसीलदार गांव में परिजन के पास पहुंच चुके हैं। अन्तयेष्टि के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि बोर 400 फीट गहरा है। बच्चा करीब 39 फीट की गहराई में फंसा था। रेस्क्यू टीम ने बोर के समानांतर 44 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा। इसके बाद 9 फीट की हॉरिजॉन्टल सुरंग खोदी गई थी।

घटना पर एक नजर

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में 6 साल का मासूम खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था। मंगलवार शाम बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में करीब बजे यह घटना हुआ था। साल का तन्मय दूसरे बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था और उसी समय पड़ोसी के बोरवेल में वह गिर गया था। जिसके बाद लगातार NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई थी  

READ MORE : उज्जैन में महाकाल मंदिर में मोबाइल को किया गया बैन, श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

latest news Videos यहां देखें:

 

 


संबंधित समाचार