होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नक्सलियों के बड़े ठिकाने का खुलासा, जवानों ने बरामद किए करोड़ों कैश और हथियार

नक्सलियों के बड़े ठिकाने का खुलासा, जवानों ने बरामद किए करोड़ों कैश और हथियार

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की निशानदेही पर जवानों ने अलग-अलग इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियारों, नकदी और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बीजापुर और अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि बताया है।

बीजापुर में करोड़ों की संपत्ति बरामद

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में DIG CRPF और एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों ने विभिन्न स्थानों से नक्सल डंप बरामद किए हैं। इन ठिकानों से 65 लाख 52 हजार रुपये नकद, LMG, SLR, कार्बाइन सहित कुल 32 हथियार जब्त किए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, बीजापुर जिले में अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, 8.20 किलो सोना और कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की जा चुकी है।

2024 से अब तक 517 हथियार जब्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण नक्सलियों के नेटवर्क और उनके संसाधनों पर बड़ा असर पड़ा है।

अबूझमाड़ में भी बड़ी कार्रवाई

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ और महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाकों में सर्चिंग अभियान के दौरान भी सुरक्षा बलों को अहम सफलता मिली। सरेंडर नक्सलियों की जानकारी के आधार पर जवानों ने करीब 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद के साथ भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

नक्सल नेटवर्क पर लगातार दबाव

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे नक्सल संगठनों के आर्थिक और हथियार नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल रही है।

 


संबंधित समाचार