होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHATTISGARH POLITICS : मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल से आरक्षण पर पूछा सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा महिला राज्यपाल पर मढ़ रहे आरोप

CHATTISGARH POLITICS : मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल से आरक्षण पर पूछा सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा महिला राज्यपाल पर मढ़ रहे आरोप

CHATTISGARH  POLITICS :  छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने से राजभवन में आरक्षण विधेयक में हस्ताक्षर न होने के कारन पक्ष- विपक्ष में तनाव की स्थिति बनी हुई है ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर अपने आरोप दोहराये हैं। उन्होंने पूछा कि बिल पर हस्ताक्षर करने में राज्यपाल को तकलीफ क्यों हो रही है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में भी पठान मूवी का हुआ जमकर विरोध, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जलाया मूवी का पोस्टर

जिस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है की वे एक आदिवासी महिला राज्यपाल पर आरोप मढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वे एक आदिवासी महिला राज्यपाल पर आरोप मढ़ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर अपने आरोप दोहराये हैं। उन्होंने पूछा कि बिल पर हस्ताक्षर करने में राज्यपाल को तकलीफ क्यों हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। लिखा, दशकों की सत्ता के बाद कांग्रेस ने संवैधानिक पदों को अपनी विरासत समझ लिया है।

READ MORE : सौरव गांगूली के किरदार में नजर आएंगे ये अभिनेता, फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार

एक समय था जब राहुल गांधी ने देश के सामने अपनी सरकार का अध्यादेश फाड़कर प्रधानमंत्री पद का अपमान किया था। एक आज का छत्तीसगढ़ है जहां दाऊ भूपेश बघेल आदिवासी महिला राज्यपाल पर आए दिन आरोप मढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के जगदलपुर रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपैड पर प्रेस ने इस बयान को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, इनको  हर बात तोड़-मरोड़कर बोलने की आदत है। वह कुछ और बिल था यह कुछ और बिल है। यह विधानसभा से पारित बिल है। यह आरक्षण है, यह देश में लागू है इनको हस्ताक्षर करने में क्यों तकलीफ हो रही है।

Latest News Videos देखें: 

 

 


संबंधित समाचार