होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर में पारा 43°C के पार, 3°C तक और बढ़ेगा तापमान; 26 अप्रैल से बारिश की राहत...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर में पारा 43°C के पार, 3°C तक और बढ़ेगा तापमान; 26 अप्रैल से बारिश की राहत...

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले 48 घंटों में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक तेज हो जाएगा।

दुर्ग में सबसे ज्यादा गर्मी, 43°C पार पहुंचा तापमान

राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गर्मी से मामूली राहत

भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नानगुर में 6 सेमी बारिश, गादीरास में 1 सेमी, दरभा, जगदलपुर और सुकमा में 1-1 सेमी वर्षा
हालांकि यह बारिश गर्मी से ज्यादा राहत नहीं दिला सकी।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्यत  साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान: 43°C के आसपास, न्यूनतम तापमान: 29°C के करीब तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रीष्म लहर का खतरा, मध्य क्षेत्र में अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

26 अप्रैल से बदलेगा मौसम, शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक विस्तारित है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। 26 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे प्रदेशवासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार