होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG pre-monsoon rain: प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश, तापमान 43 डिग्री के पार, जानिए आज का मौसम

CG pre-monsoon rain: प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश, तापमान 43 डिग्री के पार, जानिए आज का मौसम

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला है। हालांकि बारिश के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

आज भी बारिश और तेज हवाओं के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 10 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय रहने के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और बौछारें पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बारिश के बावजूद उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

सबसे गर्म जिला रहा राजनांदगांव

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 42.6 डिग्री, मुंगेली में 42.2 डिग्री और कवर्धा में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस और गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। वहीं  दुर्ग 40.2°C रायगढ़ 39.6°C, अंबिकापुर 38°C, जगदलपुर 36.4°C, और रायपुर में तापमान41.3°C दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों की राय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना और बढ़ सकती है। इससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल अस्थिर बना हुआ है, एक तरफ बारिश की बौछारें तो दूसरी तरफ तेज गर्मी और उमस। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।


संबंधित समाचार