होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: CBI में नौकरी का मौका, 350 पदों पर उम्मीदवारों की होगी भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट

BANK JOB 2026: CBI में नौकरी का मौका, 350 पदों पर उम्मीदवारों की होगी भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट

CBI Vacancy 2026:  बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का शानदार मौका, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। जिसके लिए उम्मीदवार 15 फरवरी 2026 से पहले आधिकारिक साइट  centralbankofindia.bank.in पर विजिट करें। भर्ती की लास्ट डेट पहले 3 फरवरी थी। जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। 

कुल पद 350

मार्केटिंग ऑफिसर   (स्केल I) 300
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) 50

योग्यता क्या होनी चाहिए?

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) के लिए उम्मीदवार के पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त फुल-टाइम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. CFA, CA या MBA करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) से फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस में सर्टिफिकेट होना जरूरी है. साथ ही 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है.

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) के लिए AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त MBA, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDBM) या बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है. साथ ही 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए आयु 22 से 30 वर्ष एवं फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए 25 से 35 वर्ष होना चाहिए

एप्लिकेशन फीस

जनरल कैटेगरी के लिए 850 रुपए, तो वही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), PwBD (दिव्यांगजन)  के लिए 175 रुपए निर्धारित किये गए है। 

सैलरी: पदानुसार ₹48,480-₹1,05,380 रुपये प्रति माह तक मिलेगी।

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) को 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। चयनित अधिकारियों को डीए, एचआरए, मेडिकल, एलटीसी और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

संबंधित समाचार