होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS : 10 हजार की घूस लेते पकड़ाया सेंट्रल बैंक का मैनेजर, इस काम के मांगी थी घूस, CBI ने की कार्रवाई

SHAHDOL NEWS : 10 हजार की घूस लेते पकड़ाया सेंट्रल बैंक का मैनेजर, इस काम के मांगी थी घूस, CBI ने की कार्रवाई

 शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक को 10 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत पर CBI ने मैनेजर के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी को फ़िलहाल हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

कियोस्क की अनुमति के बदले मांगे थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक ने फरयादी से बैंकिंग कियोस्क संचालन की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांगी थी। जिसकी शिकायत फरयादी दीपेंद्र सिंह ने सीबीआई में कर दी। आरोपी सिद्ध होने पर सीबीआई ने रिश्वतखोर बैंक अधिकारी को ट्रैप करने का प्लान बनाया और घूस की रकम लेते रंगे हाथों दबोच लिया। जिससे बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई 

इस कार्रवाई को CBI के 8 सदस्यों ने अंजाम दिया। मामले में जानकारी देते हुए सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने क्षेत्र में चार बैंकिंग कियोस्क संचालित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। इसके एवज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी

जिसके बाद आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया गया और गुरुद्वारे के पास पैसे लेते हुए ट्रैप किया गया। फिलहाल सीबीआई की टीम ने आरोपी बैंक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार