होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sheopur news : श्योपुर में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, टीनशेड की दीवार गिरने से 3 लोगों की हुई मौत, पसरा मातम

Sheopur news : श्योपुर में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, टीनशेड की दीवार गिरने से 3 लोगों की हुई मौत, पसरा मातम

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर में मौसम के करवट लेने के चलते 3 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी - मौत के बीच झूल रहा है। मामला आवदा थाना क्षेत्र की आदिवासी बस्ती सूसवाड़ा की है। जिसकी जानकारी सामने आने से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

टीनशेड के नीचे खड़े हुए थे सभी 

बताया जा रहा है कि मौसम ख़राब होने के चलते एक ही परिवार के 4 लोग टीनशेड के नीचे खड़े हुए थे। तभी तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू हुआ और  टीनशेड की छत उड़ गई और दिवार भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से भीमा आदिवासी (40), सीमा आदिवासी (38) और राजवती आदिवासी  (21) की मौत हो गई । जबकि हादसे में रिंकू आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार शाम हुआ हादसा 

इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। तो वही इस हादसे में एक पुरुष और दो महिलाओं की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मृतक आपस में सास‑ससुर और बहू थे। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। 


संबंधित समाचार