होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : चप्पल के चलते उज्जैन में चाचा - भतीजे की मौत, पुलिस ने शिप्रा नदी से निकाला शव, जानें मामला

UJJAIN NEWS : चप्पल के चलते उज्जैन में चाचा - भतीजे की मौत, पुलिस ने शिप्रा नदी से निकाला शव, जानें मामला

उज्जैन : मध्य प्रदेश के महिदपुर में स्थित शिप्रा नदी के बड़े पुल में डूबने से दो लोगों की असमय मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजे थे और पानी सप्लाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग भतीजे की चप्पल नदी में गिर गई थी। जिसे निकालने के प्रयास में दोनों मौत के मुंह में समा गए। 

पानी में डूबने से हुई मौत 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नारायणखेड़ी निवासी आयुष (14) पानी सप्लाई का काम करने के लिए गया था। तभी उसकी चप्पल नदी में गिर गई। जिसे निकालने का प्रयास करने के दौरान वह पानी में सामने लगा। जिसे देख काका आसाराम (25 ) ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते दोनों की डूबने से मौत हो गई। 

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के शव हुआ बरामद 

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही महिदपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को पानी से बाहर निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के चलते पूरे नारायणखेड़ी गांव में शोक का माहौल है। वही चाचा भतीजे की मौत के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना शुक्रवार दोपहर 02 बजे की है। 


संबंधित समाचार