होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : आ गई परीक्षा की घड़ी, कल से शुरू होंगे CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Mp news : आ गई परीक्षा की घड़ी, कल से शुरू होंगे CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में कल यानि की 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर सभी तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही छात्रों को 10 बजे के बाद सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। जो की 3 घंटे तक चलेगी। बता दें कि इस साल परीक्षा में  करीब 46 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 

भारत सहित 26 देशों में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षा भारत सहित 26 देशों में आयोजित की गई है। जिसमे देश और विदेश के 31,000 से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। जिनके लिए 8,074 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए है। तो वही भोपाल के 55 केंद्रों पर 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट परीक्षा देंगे। 

केंद्रों पर रखी जाएगी विशेष निगरानी

इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड यानि की स्कूल यूनिफॉर्म में ही एंट्री दी जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।

साफ-सफाई, पेयजल की पूरी व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। 


संबंधित समाचार