होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : मैहर में दर्दनाक हादसा ! खड़े ट्रक में घुसी कार, एक युवक की मौत, कई घायल

MAIHAR NEWS : मैहर में दर्दनाक हादसा ! खड़े ट्रक में घुसी कार, एक युवक की मौत, कई घायल

मैहर :  मध्य प्रदेश के मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 30 के लखवार मोड़ के टमस नदी के पास बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई , जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्या थे। जिन्हे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जायजा गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हैदराबाद से यूपी जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि एक परिवार हैदराबाद से यूपी जा रहा था परिवार हैदराबाद से यूपी जा रहा था।  तभी टमस नदी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि मासूम समेत 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में ये लोग हुए घायल 

पुलिस के अनुसार, इस दुखद हादसे में वसीम नामक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में मोहम्मद वारिश 35 वर्ष, हमीदा 30 वर्ष, सना खान 25 वर्ष, अयान 14 वर्ष और दानिश 4 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।  फ़िलहाल वसीम का शव सिविल अस्पताल मैहर की मर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल पांच लोगों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

शाम 05 बजे हुआ हादसा 

बताया गया कि परिवार के सदस्य हैदराबाद में नौकरी करते थे और वह अपने घर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। हादसा शाम तकरीबन 5 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


 


संबंधित समाचार