होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अब कैंसर का इंजेक्शन मरीजों को मिलेगा मुफ्त, तैयारी शुरू, 1.70 लाख तक है कीमत

अब कैंसर का इंजेक्शन मरीजों को मिलेगा मुफ्त, तैयारी शुरू, 1.70 लाख तक है कीमत

भोपाल : कैंसर के मरीजों को जल्द ही महंगी कैंसर रोधी इम्यूनोथेरेपी दवा का इंजेक्शन मुफ्त लगाया जायेगा। यह इंजेक्शन डॉक्टर द्वारा मरीज की बायोप्सी रिपोर्ट, कैंसर की स्टेज और अन्य जांच के आधार पर लगाई जाएगी। जिसको लेकर तैयारी जहां शुरू कर दी है। तो वही बाजारों और निजी अस्पतालों में इंजेक्शन की कीमत 85 हजार से 1.70 लाख रुपए तक है। 

सिर्फ पात्र मरीजों को लगाया जाएगा इंजेक्शन 

बता दें कि यह इंजेक्शन जांच के बाद डॉक्टर की निगरानी में शासकीय अस्पतालों में सिर्फ पात्र मरीजों को ही लगाई जाएगी। यह इंजेक्शन फेफड़ों, सिर-गर्दन, सर्वाइकल, त्वचा और कुछ अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज में उपयोगी है। कई मामलों में मरीजों की जीवन अवधि बढ़ाने में भी यह सहायक है। 

इंजेक्शन की कीमत प्रति डोज लाखों रुपए

डॉक्टरों के मुताबिक निजी बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत प्रति डोज लाखों रुपए तक पहुंच जाती है। कई मरीजों को इलाज के दौरान 8 से 10 लाख रुपए तक खर्च करना पड़ता है। जिसको देखते हुए अब शासकीय कैंसर अस्पताल में यह दवा पात्रता के आधार पर देने की तैयारीकी जा रही है। 

दवा खरीदी लिस्ट में शामिल करने की योजना

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. ओपी गुर्जर के अनुसार, इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन कैंसर कोशिकाओं को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है। सरकार से अनुमति मिलने वाली है और अप्रैल में इसे दवा खरीदी सूची में शामिल करने की योजना है। इसके बाद शासकीय कैंसर अस्पताल में पात्र मरीजों को यह इंजेक्शन निःशुल्क लगाया जा सकेगा।
 


 


संबंधित समाचार