होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Election News: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की मुहिम तेज, 71,930 बूथों पर विशेष कैंप, 4.06 लाख फॉर्म जमा

MP Election News: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की मुहिम तेज, 71,930 बूथों पर विशेष कैंप, 4.06 लाख फॉर्म जमा

भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेशभर में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1 अक्टूबर से अब तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4 लाख 6 हजार 338 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 1 लाख 92 हजार 851 आवेदन शामिल हैं।

71,930 मतदान केंद्रों पर लगाए जा रहे विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रदेश के 71,930 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिक फॉर्म-6 जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पहली बार मतदान करने वोले युवाओं पर ज्यादा जोर

अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। खासतौर पर पहली बार मतदान करने की पात्रता हासिल करने वाले युवाओं को इस प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश के 55 कलेक्टरों को दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टरों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। आयोग की ओर से पात्र मतदाताओं तक पहुंचने और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया गया है।

शिकायत के लिए अधिकारी उपलब्ध

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या प्रक्रिया से संबंधित किसी समस्या की स्थिति में नागरिक संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश में 71,930 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), 532 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), 230 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और 55 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) उपलब्ध हैं।

निर्वाचन आयोग का जोर इस बात पर है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को सूची में शामिल होने का अवसर मिले। ऐसे में जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।


संबंधित समाचार