कोंडागांव : कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली। जवान उरंदाबेड़ा सीएएफ कैंप में पदस्थ था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ जोगेंद्र नेताम को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया। तो वही मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
एसपी ने मामले में बारीकी से जांच के दिए निर्देश
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल कोंडागांव पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
मामले में जांच के दिए निर्देश
इतना ही नही एसपी ने मामले में बारीकी से जांच के निर्देश दे दिए हैं। बता दें नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के खुदखुशी करने का मामले लगातार बढ़ता जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, मामले को लेकर एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निजी कारणों से तनाव में आकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। इसके लिए पुरंदेश्वर थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।