होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मोहला-मानपुर में बड़ी कार्रवाई: AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद, SP की अगुवाई में ऑपरेशन...

मोहला-मानपुर में बड़ी कार्रवाई: AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद, SP की अगुवाई में ऑपरेशन...

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह ऑपरेशन 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

सुबह-सुबह चला सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और ITBP की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। सुरक्षा बलों की टीम कलवर, कोवाचीटोला और उइकाटोला के बीच के बीहड़ जंगलों में पहुंची, जहां संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान तेज किया गया।

AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियार बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया एक बड़ा हथियार डंप मिला। बरामद सामग्री में 1 AK-47 राइफल, 1 INSAS राइफल, कई मैगजीन शामिल हैं, यह बरामदगी संकेत देती है कि नक्सली क्षेत्र में बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

एसपी ने की पुष्टि, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और एरिया डोमिनेशन के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह सतर्क है।

नक्सलियों की सक्रियता पर बड़ा प्रहार

यह कार्रवाई नक्सलियों की रणनीति को बड़ा झटका मानी जा रही है। समय रहते हथियारों का यह जखीरा बरामद होना संभावित हमलों को टालने में अहम साबित हो सकता है।


संबंधित समाचार