होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : सावन में केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने किए महाकाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

UJJAIN NEWS : सावन में केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने किए महाकाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उज्जैन : सावन का महीना महादेव को अतिप्रिय है। मान्यता है कि इस दौरान महादेव की पूजा अर्चना करने से भगवान की कृपा बरसती है और इच्छा पूर्ति होती है। इसी के चलते आज केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत महाकाल की शरण में पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

प्रबंध समिति ने किया स्‍वागत एवं सत्‍कार

इस दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवाशियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्‍वागत एवं सत्‍कार किया।

परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद

बताया जा रहा है कि मंत्री जी गुरुवार दोपहर मंदिर पहुंचे और थोड़ी देर रहने के बाद रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। 
 

 

देश दुनिया भर से भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते है। ताकि बाबा का आशीर्वाद पा सके। इसी कड़ी में आज केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत महाकाल की शरण में पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 
 


संबंधित समाचार