Dhanteras 2025: कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने चांदी की चीजे खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। लेकिन अगर इस दिन आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं. ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ अन्य वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना बहुत मंगलकारी होता है और यह आपके घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में ....
धनतेरस का पर्व दीपोत्सव (दीवाली) की शुरुआत का प्रतीक है, जो सुख, समृद्धि और नए आरंभ का संदेश देता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय धन्वंतरि देव अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, जिसके कारण इस तिथि को ‘धन त्रयोदशी’ कहा गया। तभी से इस दिन धातु और नई वस्तुएं खरीदने को शुभ माना गया है।
धनतेरस पर क्या खरीदें?
1. नए बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से तांबे और पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इन धातुओं का संबंध आरोग्य, पवित्रता और समृद्धि से होता है। इन्हें घर लाने से सौभाग्य और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
2. झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह माता लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। ध्यान रखें कि नई झाड़ू का उपयोग उसी दिन न करें, बल्कि इसे साफ स्थान पर संभालकर रखें।
3. धनिया
सूखा धनिया समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। पूजा के समय कुछ साबुत धनिया के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में उन्हें अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें। ऐसा करने से घर में धन लाभ के योग बनते हैं।
4. नमक
धनतेरस पर नमक खरीदना भी शुभ संकेत माना जाता है। नमक घर की पवित्रता और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। सेंधा नमक खरीदकर घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
5. गोमती चक्र
गोमती चक्र देवी लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। यह समुद्री शंख जैसा दिखता है और इसे खरीदकर पूजा में रखना अत्यंत शुभ होता है। इससे धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं और घर में स्थायी लक्ष्मी का निवास होता है। अगर गोमती चक्र पीले रंग का हो, तो इसे और भी शुभ माना जाता है।
6. सूखा या खड़ा धनिया खरीदना बहुत शुभ
धनतेरस के दिन सूखा या खड़ा धनिया खरीदना बहुत शुभ माना गया है। खरीदने के बाद इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से जातक को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। माता को अर्पित करने के अगले दिन आपको इसे अपने धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख लेना चाहिए। ऐसा करने से अपने आप धन लाभ के योग बनने लगेंगे।
7. कुछ लोग धनतेरस पर नए इलेक्ट्रानिक्स, गैजेट्स, इलेक्ट्रिक उपकरण भी खरीदते हैं यह संकेत देता है कि घर में नयी ऊर्जा आएगी।
8. इस दिन उपयोगी वस्त्र, जूते या कपड़े खरीदे जाते हैं। नए वस्त्र या साज-सम्भार खरीदने से नये आरंभ और सौभाग्य बढ़ने की धारणा है।
2025 में धनतेरस की तारीख और मुहूर्त
2025 में धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि दिन में 12:18 बजे से आरंभ होगी और 1:51 बजे अगले दिन तक रहेगी। पूजा मुहूर्त शाम 07:16 बजे से 08:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। अन्य शहरों के लिए मुहूर्त भिन्न हो सकते हैं, इसलिए अपने स्थानीय पंचांग की पुष्टि अवश्य करें।