होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : सिंधिया के जयविलास पैलेस में हुई डिनर पार्टी, दिया मिर्जा- अदिति रॉय हैदरी सहित पहुंचे कई सेलेब्रिटीज़

GWALIOR NEWS : सिंधिया के जयविलास पैलेस में हुई डिनर पार्टी, दिया मिर्जा- अदिति रॉय हैदरी सहित पहुंचे कई सेलेब्रिटीज़

ग्वालियर :  सिंधिया घराने की बहू और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया (priyadarshini raje scindia) ने हाल ही में बॉलीवुड सितारों और शाही मेहमानों के लिए एक खास डिनर रखा था। जिसमे प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया ने खुद अपने हाथों से मेहमानों को शाही थाली परोसी और उनका स्वागत किया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

डिनर का आयोजन जय विलास महल में किया गया

डिनर का आयोजन जय विलास महल में किया गया। जिसमे रॉयल मेहमान के साथ साथ देश-विदेश के खास मेहमान शामिल हुए और मध्य प्रदेश की आत्मा, संस्कृति और शाही मेहमाननवाज़ी को करीब से महसूस किया। डिनर जितना शानदार था उतना ही सिंधिया परिवार का स्वागत और सत्कार था। 

 डिनर में कई सेलिब्रिटी हुए शामिल

इस खास डिनर पार्टी में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, सयानी गुप्ता, गुनीत मोंगा, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी पीकॉक, जोरावर कालरा, और नायब मिधा शामिल हुए। इस दौरान मेहमानों ने रॉयल फैमिली के साथ खास पल बिताए। इससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

जयविलास पैलेस में 'रॉब रिपोर्ट इंडिया' का आयोजन

बता दें कि ग्वालियर के जयविलास पैलेस में रॉब रिपोर्ट इंडिया द्वारा दो दिवस इवेंट आयोजित किया गया था। जिसमे देश-विदेश के खास मेहमान जुटे थे। जहां सभी ने रॉयल खाने का लुफ्त उठाया। साथ ही महल की भव्यता और सजावट आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम का आयोजन 8 और 9 अप्रैल को किया गया था। 

क्या है रॉब रिपोर्ट ?

रॉब रिपोर्ट एक वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित लग्जरी लाइफस्टाइल मैगजीन है। 1976 में शुरू हुई यह पत्रिका आज पेंस्के मीडिया कॉर्पोरेशन के स्वामित्व में है। यह हाई-एंड ब्रांड्स और लग्जरी अनुभवों को मंच देती है। ऑटोमोबाइल, एविएशन और रियल एस्टेट जैसी जानकारी इसमें शामिल होती है। ऐसे आयोजन शाही विरासत को जीवंत रखते हैं। साथ ही ग्वालियर को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाते हैं।


संबंधित समाचार