अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन बीजेपी नेताओं ने मूनलाइट रेस्टोरेंट महिला संचालक पिंकी पटेल के साथ मारपीट की। पिंकी बीती रात अपने होटल में थी। तभी कुछ लोग होटल में घुसे और महिला संचालक के साथ मारपीट करने लगे। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन बीजेपी नेताओं ने अपने घमंड में किसी की नहीं सुनी और महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
आरोपी मौके से फरार
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे वारदात को अंजाम भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष निरंजन शुक्ला, देवानंद शुक्ला और अन्य दो लोगो ने दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार चल रहे है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाएं नारे
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद महिला के समर्थन में लोग आये और थाना कोतवाली में घेराव कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाएं। हालांकि इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी लगातार लोगों को समझाइसा देने का प्रयास कर रही है। विवाद की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आई है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।