होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ladli Behna Yojana: आ गई तारीख ! लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त इस दिन होगी जारी, खाते में आएंगे इतने रूपए

Ladli Behna Yojana: आ गई तारीख ! लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त इस दिन होगी जारी, खाते में आएंगे इतने रूपए

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कल यानि की 12 अप्रैल को लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करने जा रहे है। यह राशि प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। योजना के तहत इस बार बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपए डाले जायेंगे। 

115 करोड़ रुपए के काम का करेंगे लोकार्पण

यह राशि सीएम मोहन  सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान सीएम मोहन कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 115 करोड़ रुपए के लोकार्पण के काम शामिल हैं। इसमें सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण (आष्टा), पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुल का लोकार्पण किया जाएगा।

69 करोड़ रुपए के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री 69 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें स्कूल भवन निर्माण, पुलिस आवास निर्माण, इछावर में छात्रावास निर्माण, सड़कें और सामुदायिक भवन, अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना शामिल हैं। आष्टा शहर में भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें आरसीसी नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, सब्जी मंडी का विकास और पांडू शिला क्षेत्र का सुंदरीकरण शामिल है। 

जून 2023 में की गई योजना की शुरुआत

बता दें कि योजना के तहत अभी तक सरकार द्वारा 34 किस्त जारी कर दी है है। तो वही कल 35वीं किस्त जारी की जाएगी। योजना की शुरुआत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा जून 2023 में की गई थी। तब महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह दिए जाते है। इसके बाद राशि बढाकर 1250 की गई। तो वही अब 1500 रूपए महिलाओं को दिए जा रहे है। 


संबंधित समाचार