होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : रेलवे ट्रैक के पास मिला 55 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजन ने जताई लूटपाट की आकांशा

CHHATARPUR NEWS : रेलवे ट्रैक के पास मिला 55 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजन ने जताई लूटपाट की आकांशा

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में 55 वर्षीय पल्लेदार बृजेन्द्र प्रजापति का शव रेलवे ट्रेक के पास मिलने से इलाके में हड़कप मच गया है। बताया जा रहा है कि बृजेन्द्र मंगलवार रात से घर नहीं लौटे थे। जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सन्मति स्कूल के पीछे की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बुधवार सुबह मिला शव

मृतक सटई रोड स्थित गल्ला मंडी के पीछे के निवासी थे। जो रोज सुबह काम पर जाते और रात करीब 10 से 11 बजे वापस लौटते थे। वह मंगलवार रात से लापता थे। जिसकी तलाश परिजन रातभर से कर रहे थे। ऐसे में बुधवार सुबह बृजेन्द्र का शव रेलवे ट्रेक के पास मिला। 

परिजन क्या बोले?

परिजन ने आशंका जताई कि नशे के लिए रुपए छीनने या लूटपाट के इरादे से बृजेन्द्र के साथ मारपीट की गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि बृजेन्द्र की किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं था। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

 


संबंधित समाचार