होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jhabua news : 35 वर्षीय युवक की पद्मावती नदी में मिला लाश, देर शाम घर से था गायब, परिवार में पसरा मातम

jhabua news : 35 वर्षीय युवक की पद्मावती नदी में मिला लाश, देर शाम घर से था गायब, परिवार में पसरा मातम

झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ के पद्मावती नदी में पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक की नदी में तैरती लाश मिली। युवक देर शाम से घर से ग़ायब था। जिसकी अचानक से मौत की खबर सामने आने से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना झाबुआ जिले के काकनवानी गांव की है। 

रात करीब 11:30 बजे मिली लाश 

दरअसल, बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस की एक टीम पाठ नदी के पुल से गुजर रही थी। इस दौरान पुल पर एक लावारिस बुलेट बाइक खड़ी देखी। संदेह होने पर आसपास जांच की गई, जहां पुल पर चप्पलें मिलीं और नीचे नदी में एक युवक का शव दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

 हत्या या फिर आत्महत्या पता लगाने में जुटी पुलिस 

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये हत्या थी या फिर आत्महत्या। पुलिस ने केस दर्ज कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान मौके पर मौजूद बाइक के आधार पर की गई। मृतक रोहित पंचाल विवाहित थे और उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। 
 


संबंधित समाचार