होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JHABUA NEWS : बड़ी खबर ! झाबुआ में एक ही परिवार के युवक युवती के पेड़ से लटके मिले शव, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

JHABUA NEWS : बड़ी खबर ! झाबुआ में एक ही परिवार के युवक युवती के पेड़ से लटके मिले शव, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक ही पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। शवों को देख इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना खेड़ा गांव की है। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक ही परिवार के बताये जा रहे है। जिनकी पहचान 18 साल की आशा पुत्री छितू भूरिया और 19 साल के अजय पुत्र मन्नू भूरिया के रूप में हुई है। दोनों नाहरखोदरा फलिया, खेड़ा गांव के रहने वाले थे। 

वजह अज्ञात 

फिलहाल इस बात का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है कि दोनों ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया। आत्महत्या के पीछे आपसी या अन्य कोई कारण था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी एडमिरल तोमर ने बताया कि फिलहाल शवों को पीएम के लिए झाबुआ सिविल अस्पताल भेजा जा रहा  है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही इस पूरे मामले की असल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


संबंधित समाचार